सानिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सानिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, अप्रैल 05, 2010

भारत ही नहीं टेनिस भी छोडेंगी सानिया


जी, सानिया पर बहुत लिखा जा चुका है और आने वाले दिनों में लिखा भी जाता रहेगा। न केवल सानिया की शादी तक बलि्क मुझे तो लगता है उसके बाद भी। बहस हो रही है कि शादी होनी चाहिए कि नहीं। शुएब ने किसी के साथ धोखा किया है या नहीं। सानिया ने एक पाकिस्तानी से शादी का फैसला लेकर ठीक किया कि नहीं। शादी के बाद सानिया भारत से खेलेंगी या पाकिस्तान से।
पर मुझे लगता है कि शादी करना न करना। किससे करना या इससे संबंधित अन्य मामले पूरी तरह व्यकि्तगत होते हैं। और होने भी चाहिए। यह बात अलग है कि मशहूर लोगों की शादी और अन्य बातों को लोग जानना चाहते हैं। यही कारण है कि मीडिया उन्हें छापता है या छापने के लिए मजबूर होता है। मशहूर होने की कुछ कीमत तो चुकानी ही पडती है। कई ने चुकाई है सानिया चुका रही हैं और आने वाले समय में न जाने कितने चुकाएंगे। खैर।
अब बात सानिया के खेलने की। सानिया कहती हैं कि वह शादी भले पाकिस्तान में कर रहीं हों पर इसके बाद भी वह भारतीय रहेंगी और भारत के लिए टेनिस खेलती रहेंगीं। हम कितने भुलक्कड हैं। कोई बात कुछ दिन बाद ही भूल जाते हैं। याद करिये वो समय जब सानिया की सोहराब मियां से सगाई टूटी थी। इसके करीब 15 दिन पहले ही सानिया ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि शादी के बाद वह टेनिस को तलाक दे देंगीं। यह बात सभी टीवी चैनलों पर चली और लगभग हर अखबार में छपी। तक तरह तरह के कयास लगाए गए। अब सानिया कह रहीं हैं कि शादी के बाद भी वह टेनिस खेलेंगी। अब यह तो सानिया की बता सकतीं हैं कि वह तब झूठ बोल रही थीं या अब बोल रहीं हैं। यह तो तय है कि वह एक बार तो झूठ बोल ही रहीं हैं।
अब बात दूसरी। सानिया की शादी पाकिस्तान में हो रही है। यह बात अलग है कि वह बाद में दुबई में निवास करेंगीं। सानिया यह कैसे सोच सकतीं हैं कि शुएब के साथ शादी करने के बाद भी वह भारतीय नागरिक बनी रहेंगीं। पाकिस्तान के कानून की बात करें तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि किसी पाकिस्तानी की पत्नी उनके देश में रहना चाहे तो उसे पाकिस्तान की नागरिकता ग्रहण करनी होगी। सबसे खास बात यह कि भारत और पाकिस्तान में दोहरी नागरिकता को स्वीरकार नहीं किया जाता। मैं तो कहूंगा कि यह सानिया की नादानी और विवेकहीनता ही होगी अगर वह यह सोचती हैं कि पाकिस्तान में शादी करने के बाद भी भारत के नागरिक को मिलने वाली विशेषाधिकार का लाभ लेती रहेंगी।
अभी तो केवल शादी की बातें हो रहीं हैं। शादी की तारीख तय हो गई है। लेकिन पाकिस्तानी टेनिस अधिकारियों ने तो अभी से सानिया पर अधिकार जमाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कैसे माना जा सकता है कि शादी के बाद वहां के अधिकारी सानिया को किसी अन्य देश कम से कम भारत से खेलने देंगे। सानिया का कैरियर भी कुछ खास नहीं चल रहा है। वह टाप 100 खिलाडियों के आसपास भी नहीं हैं। जब वह अभी ही नहीं खेल पा रहीं हैं तो कैसे भरोसा किया जाए कि वह शादी के बाद खेल में सुधार कर लेंगी। सानिया कहती हैं कि वह ओलंमि्पक में भारत की ओर से खेलेंगी। दरअसल सानिया झूठ बोल रही हैं। यह तो माना जा सकता है कि वह पाकिस्तान की ओर से नहीं खेलेंगी पर यह भी तय है कि वह भारत की ओर से भी नहीं खेलेंगी। शादी के बाद कोई न कोई बहाना बना कर वह टेनिस को भी अलविदा ही कहेंगी।
अब बात पाकिस्तानी लोगों के खुश होने की। पता चला है कि पाकिस्तानी इस बात से बेहद खुश हैं कि शुएब मियां सानिया से निकाह कर रहे हैं। दरअसल पाकिस्तानी इस बात से ज्याद खुश हैं कि शुएब एक भारतीय लडकी से शादी कर रहीं हैं। जो लोग यह कह रहे हैं कि ऐसी शादियों से दोनों देशों के बीच बनी खाई को पाटा जा सकता हैं वह सरासर गलत बोल रहे हैं। अगर कोई पाकिस्तानी लडकी किसी भारतीय पुरुष के साथ शादी का निर्णय करती तो भी क्या वे लोग इतने ही खुश होते। कहने को कहा जा सकता है कि हां। पर ऐसे लोगों की हकीकत तभी सामने आएगी जब ऐसा हो। उससे पहले नहीं।
सानिया अगर अपने देश और भारत से इतना ही प्रेम करती हैं तो क्या बात है कि उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में किसी भारतीय की बजाय पाकिस्तानी का चयन किया। क्या ऐसा माना जाए कि भारतीय पुरुष खासकर भारतीय मुसलमान पुरुष इस काबिल नहीं हैं। या और कुछ वजह है।
जो भी हो। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकडेगा। उनके बारे में खूब लिखा जाएगा। यह ब्लाग और पोस्ट जो भी पढ रहा है मैं उनसे अनुरोध करना चाहता हूं कि इस पोस्ट में मैनें जो भी सवाल उठाए हैं उनका अपनी हिसाब से जवाब दें और हो सके तो सानिया के विषय में जो कुछ भी विभिन्न ब्लागों पर लिखा जा रहा है उसके बारे में मुझे अवगत कराएं।

शुक्रवार, जनवरी 29, 2010

एक सानिया सौ अफसाने

खबर आई है कि टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की सगाई टूट गई है। कुछ के लिए यह खबर राहत देने वाली हो सकती है। खुद सानिया के लिए भी। नहीं तो सानिया खुद इस बात का ऐलान क्यों करतीं।
खैर।

बात सानिया की हो और अफवाहें जन्म न ले संभव नहीं। शायद सानिया और अफवाहों का हमेशा का साथ है। जब 10 जुलाई को सानिया की सगाई हुई तो न जाने कितने कुंआरों की उम्मीदों पर जैसे वर्जपात हो गया। ऐसा नहीं है कि उन्हें सानिया से कुछ उम्मीद थी पर न जानें क्यों मैं अक्सर देखता हूं कि किसी क्षेत्र के सितारे की जब शादी तय होती है तो उनको चाहने वालों को धक्का जैसा लगता है। क्यों ऐसा होता है यह नहीं जानता पर होता है, ये मैंने देखा है।

बात उन दिनों की है जब मैं देहरादून में था। कुछ खास काम नहीं था। टीवी था केबल कनेक्शन था। खबरें देखने और सुनने का शौक बचपन से था। बात जब दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और महानायक के पुत्र का विवाह हो तो भला कौन अपने आप को रोक पाएगा। बात ये भी थी लेकिन हकीकत यह भी है कि मीडिया ने शादी को इतना हाइप दिया कि मैं भी अपने आप को उस मोहपाश में बांधने से रोक नहीं पाया।

शादी हो रही थी अभिषेक और एश्वर्या की और न जाने कितने दिलों पर सांप लोट रहा था। ऐसा नहीं है उनमें सिर्फ एश्वर्या के ही दीवाने थे। अभिषेक के चाहने वालियों का भी आंकडा अच्छा खास था। कहने का मतलब है कि ऐसे मौकों पर लडकियां भी अपनी दीवानी दिखाने में पीछे नहीं रहतीं। सलमान खान के दीवानों की दीवानगी दस का दम में देखने को मिली। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है पर चाहने वाले उनके बच्चों के लिए कपडे ला रहे थे। कोई सलमान को छूकर अपने आप को धन्य समझ रही थी तो कोई देखकर। सच ही है दीवाने है दीवानों का न घर चाहिए मस्ती भरी एक नजर चाहिए।

तो बात सानिया की। सानिया की सगाई होना जितना बडा चर्चा का विषय था उससे ज्याद सगाई का टूट जाना। क्यों। क्योंकि इससे अफवहों को जन्म मिला। अभी करीब 15 दिन पहले ही सानिया ने कहा था कि शादी के बाद वह टेनिस को तलाक दे देंगी। माना जा रहा है कि शादी टूटने का कारण यही है। उनकी ससुराल वाले परम्परावादी हैं और नहीं चाहते थे कि उनकी बहू छोटे छोटे कपडे पहन कर टेनिस कोर्ट में उतरे। पुरानी कहावत है जितने मुंह उतनी बातें। तो वही हुआ भी। किसी का कहना है कि मोहम्म सोहराब के घर वालों को सानिया और इरफान पठान की नजदीकी नागवार गुजरी और दोनों परिवारों ने भरे मन से यह फैसला लिया। खैर अफवहें तो अफवाहें है क्या कीजिएगा।

हाल ही की बात करें तो सानिया बहुत ही खराब फार्म से जूझ रहीं है। क्या वाकई सानिया का खेल खराब हुआ है या फिर पारिवारिक उलझनों की बजह से ये सब हुआ।

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails