सोमवार, अप्रैल 05, 2010

भारत ही नहीं टेनिस भी छोडेंगी सानिया


जी, सानिया पर बहुत लिखा जा चुका है और आने वाले दिनों में लिखा भी जाता रहेगा। न केवल सानिया की शादी तक बलि्क मुझे तो लगता है उसके बाद भी। बहस हो रही है कि शादी होनी चाहिए कि नहीं। शुएब ने किसी के साथ धोखा किया है या नहीं। सानिया ने एक पाकिस्तानी से शादी का फैसला लेकर ठीक किया कि नहीं। शादी के बाद सानिया भारत से खेलेंगी या पाकिस्तान से।
पर मुझे लगता है कि शादी करना न करना। किससे करना या इससे संबंधित अन्य मामले पूरी तरह व्यकि्तगत होते हैं। और होने भी चाहिए। यह बात अलग है कि मशहूर लोगों की शादी और अन्य बातों को लोग जानना चाहते हैं। यही कारण है कि मीडिया उन्हें छापता है या छापने के लिए मजबूर होता है। मशहूर होने की कुछ कीमत तो चुकानी ही पडती है। कई ने चुकाई है सानिया चुका रही हैं और आने वाले समय में न जाने कितने चुकाएंगे। खैर।
अब बात सानिया के खेलने की। सानिया कहती हैं कि वह शादी भले पाकिस्तान में कर रहीं हों पर इसके बाद भी वह भारतीय रहेंगी और भारत के लिए टेनिस खेलती रहेंगीं। हम कितने भुलक्कड हैं। कोई बात कुछ दिन बाद ही भूल जाते हैं। याद करिये वो समय जब सानिया की सोहराब मियां से सगाई टूटी थी। इसके करीब 15 दिन पहले ही सानिया ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि शादी के बाद वह टेनिस को तलाक दे देंगीं। यह बात सभी टीवी चैनलों पर चली और लगभग हर अखबार में छपी। तक तरह तरह के कयास लगाए गए। अब सानिया कह रहीं हैं कि शादी के बाद भी वह टेनिस खेलेंगी। अब यह तो सानिया की बता सकतीं हैं कि वह तब झूठ बोल रही थीं या अब बोल रहीं हैं। यह तो तय है कि वह एक बार तो झूठ बोल ही रहीं हैं।
अब बात दूसरी। सानिया की शादी पाकिस्तान में हो रही है। यह बात अलग है कि वह बाद में दुबई में निवास करेंगीं। सानिया यह कैसे सोच सकतीं हैं कि शुएब के साथ शादी करने के बाद भी वह भारतीय नागरिक बनी रहेंगीं। पाकिस्तान के कानून की बात करें तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि किसी पाकिस्तानी की पत्नी उनके देश में रहना चाहे तो उसे पाकिस्तान की नागरिकता ग्रहण करनी होगी। सबसे खास बात यह कि भारत और पाकिस्तान में दोहरी नागरिकता को स्वीरकार नहीं किया जाता। मैं तो कहूंगा कि यह सानिया की नादानी और विवेकहीनता ही होगी अगर वह यह सोचती हैं कि पाकिस्तान में शादी करने के बाद भी भारत के नागरिक को मिलने वाली विशेषाधिकार का लाभ लेती रहेंगी।
अभी तो केवल शादी की बातें हो रहीं हैं। शादी की तारीख तय हो गई है। लेकिन पाकिस्तानी टेनिस अधिकारियों ने तो अभी से सानिया पर अधिकार जमाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कैसे माना जा सकता है कि शादी के बाद वहां के अधिकारी सानिया को किसी अन्य देश कम से कम भारत से खेलने देंगे। सानिया का कैरियर भी कुछ खास नहीं चल रहा है। वह टाप 100 खिलाडियों के आसपास भी नहीं हैं। जब वह अभी ही नहीं खेल पा रहीं हैं तो कैसे भरोसा किया जाए कि वह शादी के बाद खेल में सुधार कर लेंगी। सानिया कहती हैं कि वह ओलंमि्पक में भारत की ओर से खेलेंगी। दरअसल सानिया झूठ बोल रही हैं। यह तो माना जा सकता है कि वह पाकिस्तान की ओर से नहीं खेलेंगी पर यह भी तय है कि वह भारत की ओर से भी नहीं खेलेंगी। शादी के बाद कोई न कोई बहाना बना कर वह टेनिस को भी अलविदा ही कहेंगी।
अब बात पाकिस्तानी लोगों के खुश होने की। पता चला है कि पाकिस्तानी इस बात से बेहद खुश हैं कि शुएब मियां सानिया से निकाह कर रहे हैं। दरअसल पाकिस्तानी इस बात से ज्याद खुश हैं कि शुएब एक भारतीय लडकी से शादी कर रहीं हैं। जो लोग यह कह रहे हैं कि ऐसी शादियों से दोनों देशों के बीच बनी खाई को पाटा जा सकता हैं वह सरासर गलत बोल रहे हैं। अगर कोई पाकिस्तानी लडकी किसी भारतीय पुरुष के साथ शादी का निर्णय करती तो भी क्या वे लोग इतने ही खुश होते। कहने को कहा जा सकता है कि हां। पर ऐसे लोगों की हकीकत तभी सामने आएगी जब ऐसा हो। उससे पहले नहीं।
सानिया अगर अपने देश और भारत से इतना ही प्रेम करती हैं तो क्या बात है कि उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में किसी भारतीय की बजाय पाकिस्तानी का चयन किया। क्या ऐसा माना जाए कि भारतीय पुरुष खासकर भारतीय मुसलमान पुरुष इस काबिल नहीं हैं। या और कुछ वजह है।
जो भी हो। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकडेगा। उनके बारे में खूब लिखा जाएगा। यह ब्लाग और पोस्ट जो भी पढ रहा है मैं उनसे अनुरोध करना चाहता हूं कि इस पोस्ट में मैनें जो भी सवाल उठाए हैं उनका अपनी हिसाब से जवाब दें और हो सके तो सानिया के विषय में जो कुछ भी विभिन्न ब्लागों पर लिखा जा रहा है उसके बारे में मुझे अवगत कराएं।

6 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

bahoot achha. main bhi yahi manta hoon. dekhte hai kya hota hai.

Durgesh Mishra ने कहा…

mamle ko tul to pkdna hi hai. nikah matra se khaeeyan nahi pat jaegi. ja delhi ka janme musharph bharat ko etmi hamle kee ghurkee de sakte hai to saniya bhi nikah ke bad samya aane par bhart par tippri kar sakti hai.

Rajeev Nandan Dwivedi kahdoji ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Rajeev Nandan Dwivedi kahdoji ने कहा…

भाई, आप पूछ क्या रहे हैं, हम समझ नहीं पाए !! :)
तुच्छ बुद्धि !! ( अरे हम खुद को कह रहे हैं, आपको नहीं.)
आपका पूरा लेख पढ़ा, यह सब एक-एक बात समाचार का हर चैनल कह रहा है. हम सच बताएं तो एक दम पक गए हैं यह एक ही खबर देख सुन कर. इतना तो आई.पी.एल. भी त्रस्त नहीं करता !!
अब अगर कोई सानिया की बात कर दे, हमारी खोपड़ी ही घूम जाती है.
सानिया के बखेड़े ने हमारा जीना मुश्किल कर दिया है. :)
हम सब सोच और समझ पा रहे हैं, पर दिमाग भन्ना रहा है. !!

Unknown ने कहा…

ab dekhana ha aga kya hota ha. sania na agar pakistani ko apna jeeavasathi banya ha to pak ki tarph sa khala jada acha hoga. koyki agar woh india ki tarph sa khelegi to bhi unka dil pak me he rahaga koyki woh ab pakisani bahu ban rahi ha na.
tanis star sania na pak me sadi karke lakho bhartiya ke dil ko dukaya ha. khar yah yo to unka prsonal matter kuch bhi kara.
wash mishragi na jo kuch bhi unka bara me likha ha sab sahi ha.

Rajnish tripathi ने कहा…

टेनिस और बॉल का मेल फिर शुरु हुआ क्रिकेट का खेल
इधर पड़ा टेनिस का शॉट उधर पड़ा छक्के पे छक्का
वह क्या तालमेल है।
सानिया का जाना,
नवजवानो के दिलो पर छूरियां चल जाना
वह क्या बात है।
पहले आशिक फिर भाई या फैन बनकर नाचना
ये सब इश्क की देन है।

चुपके – चुपके हुआ ये प्रेम सभी हुए यहां फेलम फेल
पता न चल पाया यह खेल, घर के हो यह बाहर के, अम्मी,अब्बू सब हुए फेल,
सबकी खब़र रखने वाले मीडिया भी हुई यहां फेल
कुछ तो बात है।
शोएब भाई है खूब रसिया रास रचाने में है सबसे आगे
धरती के पति माननीय महेश भूपति चूक गए सनसनाती गेंद को भूल गए
और कहते है कि तुमको न भूल पाएगें
पहली बीवी बन गयी आपा, बल्ले की क्या चाल है।
इधर भी चौका उधर भी चौका, पोल घुल गयी रह गए हक्का बक्का
ये रिश्ते की औकात है।
पहले पत्नी बन गयी बहना वह इस रिश्ते का क्या कहना
हम है भाई हम है सैइया, शोएब भाई का है कहना
ये तो हम फिक्सरो का काम है।
पहली बावी, दूसरी बीवी, हम तो रखे तीन – तीन बीवी
ये कानून है।
सानिया बन गयी दूसर पत्नी शोएब को लगेगा कोई और अच्छा
कह देगे तीन बार वही...
तलाक... तलाक... तलाक

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails